Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के भिटौली में सड़क हादसा, युवक की मौत:पिकअप ने मारी टक्कर,...

महराजगंज के भिटौली में सड़क हादसा, युवक की मौत:पिकअप ने मारी टक्कर, महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल


महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। लक्ष्मीपुर शिवाला निवासी धर्मवीर (32) पुत्र कन्हैयालाल, बुधवार रात लगभग 10 बजे अपनी बाइक से एक महिला और बच्चे को लेकर भिटौली दवा कराने जा रहे थे। परतावल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सुनीता पत्नी नंदलाल और आकाश पुत्र नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा महराजगंज जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला और बच्चे का इलाज जारी है। धर्मवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया गया है। भिटौली थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments