श्रावस्ती के विकासखंड गिलौला स्थित ग्राम सभा मध्यनगर हरिहरपुर में सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मध्यनगर से गंगापुर तक आईसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क मध्यनगर को रामगढ़ी और भिनगा से जोड़ने वाला एक मुख्य संपर्क मार्ग है। यह मार्ग कई वर्षों से खराब स्थिति में था। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र दिए थे। इन शिकायतों के बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रास्ते का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण अनिल कुमार मौर्य, रक्षाराम मौर्य और राम प्रताप वर्मा सहित कई लोग मौके पर मौजूद थे। इस सड़क के बनने से ग्राम सभा मध्यनगर में जलभराव की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
गिलौला में सड़क मरम्मत कार्य शुरू:मध्यनगर से गंगापुर तक पीडब्ल्यूडी कर रहा निर्माण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










