महराजगंज के सिसवा नगर क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सिसवा नगरपालिका के दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड स्थित सिसवा-निचलौल मार्ग पर शाम करीब 7:30 बजे हुई। महराजगंज डिपो की रोडवेज बस (संख्या यूपी 53 एफ 5852) निचलौल से सिसवा की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक बाइक (संख्या यूपी 56 ए ए 1688) पर सवार तीन लोग सिसवा से निचलौल की दिशा में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
पहिए के नीचे आए तीनों बाइक सवार
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक बस के अगले पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। बस चालक मौके से फरार
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बस चालक की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सिसवा-निचलौल मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में रोडवेज ने बाइक को मारी टक्कर:तीन की मौत, ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











