#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की रुधौली पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के तहत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां पुलिस अधीक्षक के वांछितों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 अप्रैल, 2026 को की गईं। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम ने उन वारंटियों को पकड़ा जो लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सिसवारी मुगल, थाना रुधौली निवासी चंद्रशेखर उपाध्याय पुत्र ओरी उपाध्याय शामिल हैं। उनके खिलाफ माननीय न्यायालय ए.सी.जे.एम. प्रथम कोर्ट संख्या-09 बस्ती में केस नंबर 14267/2024, धारा 60 एक्स एक्ट के तहत वारंट जारी था। दूसरे वारंटी मुंडाडीहा उर्फ भोपालपुर, थाना रुधौली निवासी मोहम्मद एकराम पुत्र बरकत अली (उम्र 42 वर्ष) हैं, जिनके खिलाफ अ.स. 365/24, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत वारंट था। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक गोकरन पाण्डेय, उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश सिंह, कांस्टेबल अमरजीत और कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह की टीम शामिल थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार:न्यायालय में पेश न होने पर जारी हुए थे वारंट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











