रुधौली विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटिया में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक राम भवन यादव के नेतृत्व में बच्चों ने नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक नामांकन के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। रैली के दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाए। शिक्षकों ने भी अभिभावकों के घर-घर जाकर संपर्क किया और उन्हें अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षा के लाभों पर जोर दिया। प्रधानाध्यापक राम भवन यादव ने बताया कि सरकार बच्चों को स्कूल में निःशुल्क भोजन, ड्रेस, कॉपी और किताबें उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने बच्चों का नामांकन कराएं। इस जागरूकता रैली में बालकेश, शीला, ऊषा, शिखा, आर्यन, सत्यम, रुकसार, सिफा, महिमा, सरिता, साजिया, काजल, शिवानी, लक्ष्मी, शिवम, सुदामा, अभिषेक और शिवराज सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
स्कूल चलो अभियान, बनकटिया में बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली:रूधौली में नए सत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों को किया प्रेरित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











