परतावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत श्यामदेउरवा में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल और ग्राम प्रधान जनार्दन यादव ने प्राथमिक विद्यालय श्यामदेउरवां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका मुख्य उद्देश्य घर-घर शिक्षा की अलख जगाना था। रैली के दौरान लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और जनसंपर्क स्थापित करने के लिए कदम से कदम मिलाकर प्रयास किए गए। न्याय पंचायत के अध्यापकों ने भी इस अभियान और जन जागरूकता रैली में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर एआरपी रविंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार, संतोष अग्निहोत्री, अंकुर सच्चर, ब्रह्मानन्द, सिध्दार्थ सिंह, शमा परवीन उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, न्याय पंचायत के सम्मानित शिक्षकगण अतीकुर्हमान तनवीर अहमद, अनिल कुमार, मनीष पटेल, पुष्पलता कीर्ति, क्षमा पासवान, ममता उपाध्याय, सावित्री, कुसुमलता, कुमकुम पाण्डेय, रेनू, जनता शर्मा और अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। सभी ने ‘स्कूल चलो अभियान’ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा में स्कूल चलो अभियान रैली:घर-घर शिक्षा की अलख जगाने का संदेश, शिक्षा को लेकर कर रहे जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












