Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अहरा में 'स्कूल चलो अभियान' रैली:बच्चों ने ब्रास बैंड के साथ निकाली,...

अहरा में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली:बच्चों ने ब्रास बैंड के साथ निकाली, सभासद ने दिखाई झंडी


आज कंपोजिट यू.पी.एस. अहरा और मॉडल पी.एस. अहरा के बच्चों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक रैली निकाली। सभासद आलोक चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान अहरा के बच्चों द्वारा मधुर स्वर में बजाया गया ब्रास बैंड रैली का मुख्य आकर्षण रहा। बच्चों ने अपने हाथों में कट-आउट्स लिए हुए जोरदार नारे लगाए। यह रैली अहरा स्कूल से शुरू होकर अहरा गांव से गुजरी और अंबेडकर प्रतिमा होते हुए उमरी से वापस मुंडेरवा पहुंची। रैली में संविलियन विद्यालय अहरा के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक अशोक मौर्य और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा त्रिपाठी शामिल रहीं। इनके अतिरिक्त सहायक अध्यापिका विजय लक्ष्मी, मृदुला, कंचन, शकुंतला, आशुतोष पांडेय, केशवराम, मंजू और मंजूलता सहित दोनों विद्यालयों के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे। रैली को देखने के लिए गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments