महराजगंज के पनियरा नगर पंचायत स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शुक्रवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ हुआ। विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल ने संयुक्त रूप से इस अभियान की शुरुआत की। अतिथियों ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गाजे-बाजे और झांकियों के साथ नगर भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद विद्यालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। छात्राओं रितु, रोशनी, नीलू, खुशबू, सृष्टि और नंदनी ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने नामांकन अभियान को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल ने विद्यालयों में चल रहे कायाकल्प कार्यों की जानकारी दी और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने अभिभावकों की मानसिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर परिषदीय विद्यालयों के बजाय कॉन्वेंट स्कूलों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि उच्च शिक्षा के लिए सरकारी संस्थानों को चुना जाता है। उन्होंने इस सोच में बदलाव को आवश्यक बताया। एआरपी संजय शुक्ल ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल संसाधन, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर नवप्रवेशी और कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किताब, बैग, कॉपी, स्टेशनरी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अरविंद कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में ‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू:विधायक और नगर अध्यक्ष ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











