Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्कॉर्पियो ने बाइक-साइकिल सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत:महिला गंभीर, बाइक...

स्कॉर्पियो ने बाइक-साइकिल सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत:महिला गंभीर, बाइक में लगी आग; महराजगंज पुलिस ने वाहन को पकड़ा


महराजगंज में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। जिससे बाइक जलकर राख हो गई। जिसे लोगों खींचकर सड़क के किनारे किया। मामला भिटौली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर तरकुलवा तिवारी के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो ने सामने जा रही साइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मपुर निवासी भोला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातीराम निवासी सूर्यभान ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसे में भोला की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ड्राइवर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी। ड्राइवर स्कॉर्पियो पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments