Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बंजरिया में भागवत कथा का दूसरा दिन:कथा व्यास ने भागवत के महत्व...

बंजरिया में भागवत कथा का दूसरा दिन:कथा व्यास ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला


महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरिया में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। यह आयोजन यजमान पूर्व ग्राम प्रधान अनीता मिश्रा और पूर्व ग्राम प्रधान बृजेन्द्र कुमार मिश्रा के आवास पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है। कथावाचक पंडित रमेश कुमार मिश्र (सरोज) ने श्रीमद्भागवत महापुराण के द्वितीय दिवस की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सशक्त दिशा बताया। पंडित मिश्र ने कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व को समझाया और भगवान विष्णु की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत का श्रवण करने से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। कथावाचक ने भक्त प्रहलाद और ध्रुव जैसे प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति के महत्व से अवगत कराया, जिससे उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध होकर कथा का आनंद लेता रहा। पूरे परिसर में भक्ति संगीत और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में दिवाकर मिश्रा, अरविंद मिश्रा, राजू, सचिन, संदीप, बंशी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था भी की गई है, जिससे सभी को कथा श्रवण में सुविधा मिल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments