बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड 07 स्थित स्टेशन रोड पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का दूसरा दिन सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कथावाचक एवं यज्ञाचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्य यजमान शिव प्रसाद जायसवाल और राधिका देवी के साथ पूजा-अर्चना की। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक वैदिक मित्रों के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत शाम तक आचार्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता पाठ का श्रवण कराया। इस अवसर पर ‘जय कृष्ण’ और ‘राधा महारानी’ के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस कार्यक्रम में हीरा लाल जायसवाल, अमर सिंह, मान सिंह, किशन जायसवाल, अंशु जायसवाल, राजन सिंह जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल, बीरू और विक्की सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बृजमनगंज में भागवत कथा का दूसरा दिन:यज्ञाचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को गीता पाठ सुनाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










