सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया क्षेत्र स्थित परसा और दत्तपुर गांवों के सिवान में भीषण आग लग गई। देर शाम लगभग 5 बजे लगी इस आग से कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का गुबार देखकर आसपास के कई गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। फायर ब्रिगेड को भी सूचना देने का प्रयास किया गया। आग पर काबू पाने के लिए पास में चल रही कंबाइन मशीन के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए आग के किनारे खड़ी गेहूं की फसल को काटकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक आग कई एकड़ फसल को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इस अग्निकांड में शिवपूजन शर्मा, शिव शंकर, अनिल कुमार, सुनील कुमार, सोनू शर्मा, सुमित्रा, रामवृक्ष मिश्रा और बाल गोविंद सहित कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दैनिक भास्कर की टीम ने इस संबंध में राजस्व निरीक्षक राजेश गुप्ता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर नष्ट हुई फसल का आकलन कराया जाएगा और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी अभय सिंह ने जानकारी दी कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे तुरंत कोतवाली से मौके के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उन्हें जल्द ही आग बुझने की सूचना भी मिल गई, जिससे संतोष हुआ। इस दौरान पूर्व प्रधान शिवपूजन शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, ओमकार यादव, अनिल चौधरी, हरिवंश चौधरी, गफ्फार, लंबू, रामकृपाल, प्रमोद गुप्ता और सूरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद थे।
सिद्धार्थनगर में कई एकड़ गेहूं की फसल राख:जोगिया क्षेत्र के परसा-दत्तपुर गांव के सिवान में लगी आग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











