नासिरगंज। स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित नासिरगंज क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शंकरपुर और गुल्ली XI के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में शंकरपुर की टीम ने गुल्ली XI को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुल्ली XI की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर 92 रन बनाए। टीम की ओर से शाद खान ने सर्वाधिक 18 रन और सनी ने नाबाद 15 रनों का योगदान दिया। शंकरपुर के गेंदबाज वरिंदर गोराया ने गुल्ली XI के मध्यक्रम के विकेट लिए। 93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंकरपुर की टीम ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अकिल अफरीदी ने 23 गेंदों में 34 रन बनाए। वहीं, वरिंदर गोराया ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी योगदान देते हुए मात्र 7 गेंदों में 22 रन बनाए। शंकरपुर ने यह लक्ष्य 10.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर 96 रन बनाकर हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल मैच देखने के लिए मैदान के चारों ओर दर्शक मौजूद थे। शंकरपुर की जीत के बाद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अब सभी की नजरें टूर्नामेंट के फाइनल पर टिकी हैं, जहाँ शंकरपुर का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
शंकरपुर ने गुल्ली XI को हराया:नासिरगंज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बनाई जगह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











