#बस्ती_न्यूज
बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के जांता गांव में शनिवार सुबह एक शिक्षामित्र पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षामित्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सल्टौआ विकास खंड में तैनात शिक्षामित्र रत्नेश चौधरी रोज की तरह शनिवार सुबह अपने स्कूल जा रहे थे। जांता गांव के पास पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में रत्नेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। रत्नेश की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल शिक्षामित्र को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सोनहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शिक्षामित्र पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर:बस्ती में सुबह स्कूल जाते समय किया वार, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











