Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुकानदार ने लौटाया खोया एंड्रॉयड फोन:बीरगंज बाजार में मिला था, महिला को...

दुकानदार ने लौटाया खोया एंड्रॉयड फोन:बीरगंज बाजार में मिला था, महिला को सुरक्षित वापस किया


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बीरगंज बाजार में एक दुकानदार को सड़क किनारे पड़ा एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिला। दुकानदार ने ईमानदारी दिखाते हुए फोन उसके असली मालिक को लौटा दिया। फोन मिलने के बाद दुकानदार ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मालिक की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि यह फोन ग्राम पंचायत मल्हीपुर खुर्द निवासी एक महिला का है। महिला ने बताया कि वह किसी काम से बीरगंज बाजार आई थीं, तभी उनका फोन कहीं गिर गया था। दुकानदार ने बिना किसी लालच के फोन को सुरक्षित रखा और महिला को सही-सलामत वापस कर दिया। फोन वापस मिलने पर महिला ने दुकानदार का आभार व्यक्त किया। इस घटना को क्षेत्र में ईमानदारी और मानवता की मिसाल के तौर पर सराहा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments