Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती इकौना बाईपास पर ट्रेलर से 220 लीटर डीजल चोरी:सीमेंट गिराने इकौना...

श्रावस्ती इकौना बाईपास पर ट्रेलर से 220 लीटर डीजल चोरी:सीमेंट गिराने इकौना आया था ट्रेलर, घटना सीसीटीवी में कैद; जांच जारी


श्रावस्ती के इकौना बाईपास पर एक ट्रेलर से 220 लीटर डीजल चोरी हो गया। यह घटना NH-730 पर हुई, जहां डीजल चोर गिरोह ने गोंडा से सीमेंट लेकर आए एक ट्रेलर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, गोंडा निवासी ट्रेलर चालक सीमेंट उतारने के लिए इकौना पहुंचा था। उसने बीती रात करीब 2 बजे ट्रेलर को इकौना बाईपास पर खड़ा किया और गाड़ी में ही सो गया।आज सुबह लगभग 5 बजे जब सीमेंट उतारने का समय हुआ, तो गाड़ी स्टार्ट करने पर डीजल खत्म होने का पता चला। जांच में पुष्टि हुई कि ट्रेलर के टैंक से लगभग 220 लीटर डीजल चोरी हो गया था। पीड़ित चालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया है कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक माह पहले भी इसी बाईपास पर खड़े एक ट्रक से डीजल चोरी की घटना हुई थी। हालांकि, उस मामले में भी अब तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। बाईपास पर लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से ट्रक चालकों में चिंता बढ़ गई है और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इकौना थाना पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस डीजल चोरी में शामिल सक्रिय गिरोह की तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने ट्रक चालकों से अपील की है कि वे रात के समय सुरक्षित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments