Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में 2 अप्रैल को श्री बालाजी जन्मोत्सव:सुंदरकांड पाठ, शोभा यात्रा और...

नानपारा में 2 अप्रैल को श्री बालाजी जन्मोत्सव:सुंदरकांड पाठ, शोभा यात्रा और विशाल जागरण का होगा आयोजन


नानपारा के जे० पी० गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने स्थित जगदीश्वरी मंदिर के निकट श्री बालाजी का जन्मोत्सव पर्व 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह आयोजन सुबह से देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे सुंदरकांड पाठ से होगी। इसके बाद प्रातः 9 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 11 बजे हवन पूजन का आयोजन होगा और दोपहर 12:30 बजे भंडारा होगा। शाम 7 बजे से जागरण एवं नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा। इसी समय ‘अलोकिक सुमार’ कार्यक्रम भी होगा। रात्रि 9 बजे से जागरण का विशेष सत्र शुरू होगा। इस जन्मोत्सव में आस्था टीवी के हेमू तिवारी, बैना किंकर, दिल्ली के रुद्र पंडित और कानपुर की मुस्कान जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शोभा यात्रा नानपारा के विभिन्न मंदिरों से गुजरेगी। यह यात्रा श्री जगदीश्वरी मंदिर, काली कुंडा मंदिर, संकट मोचन मंदिर, राम जानकी मंदिर और विश्वनाथ मंदिर में निशान चढ़ाते हुए पुनः जगदीश्वरी मंदिर पहुंचेगी। झांकी का प्रबंधन कानपुर के अरविंद रामकिशन झांकी आर्ट ग्रुप द्वारा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments