बहराइच जनपद के नानपारा क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड बलहा की ग्राम पंचायत मझौवा भुलौरा के छोटा भुलौरा में छत्रपाल ने बताया श्री बालाजी जन्मोत्सव मनाया गया। यह आयोजन छोटा भुलौरा स्थित श्री शिव शंकर मंदिर में संपन्न हुआ। जन्मोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन, आरती तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामवासियों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। कार्यक्रम में रामनिवास, दयाराम, बरसाती, मोल्हे, छत्रपाल, राजेंद्र प्रसाद, प्रहलाद, पतिराम और मंगल प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस उत्सव को सफल बनाने में सहयोग किया।
छोटा भुलौरा में धूमधाम से मनाया गया श्री बालाजी जन्मोत्सव:भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण में ग्रामीणों ने लिया भाग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











