बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड 07 स्थित स्वतंत्रता सेनानी नगर के स्टेशन रोड पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ जारी है। शनिवार को कथावाचक और यज्ञाचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्य यजमान शिव प्रसाद जायसवाल और राधिका देवी के साथ पूजा-अर्चना की। यह पूजा सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक वैदिक मित्रों के साथ संपन्न हुई। इसके बाद शाम तक आचार्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता का श्रवण कराया। स्थानीय कलाकारों ने भगवान कृष्ण के बाल्यावस्था की लीलाओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इन झांकियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और ‘जय राधे कृष्ण’ के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। कार्यक्रम देर रात तक चला। इस अवसर पर हीरा लाल जायसवाल, अमर सिंह, मान सिंह, किशन जायसवाल, अंशु जायसवाल, राजन सिंह जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल, बीरू, विक्की सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बृजमनगंज में श्रीमद् भागवत कथा जारी:योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कराया गीता श्रवण, कृष्ण लीला की झांकी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











