#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम पेन्दा (लंगड़ी) में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं भक्तजन शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कथा के पहले दिन अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक पं. हनुमान प्रसाद शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नैमिषारण्य में महर्षि सूतजी द्वारा शौनकादि ऋषियों को सुनाई गई कथा तथा राजा परीक्षित के मोक्ष प्राप्ति के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से पापों का नाश होता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा देर रात तक चली। आयोजन समिति के अनुसार, 15 अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तथा 18 अप्रैल को रुक्मिणी विवाह का विशेष आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन 19 अप्रैल 2026, रविवार को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा। भंडारे में शाम 5 बजे से सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान सत्य नारायण तिवारी एवं शांति तिवारी हैं। कार्यक्रम में अरविंद कुमार तिवारी और सूरज तिवारी (भोलू) सहित राम लगन तिवारी, धूप नारायण तिवारी, शिव नारायण तिवारी, आनंद कुमार तिवारी, अजय कुमार तिवारी, विनोद तिवारी, विजय कुमार तिवारी समेत समस्त तिवारी परिवार एवं क्षेत्रवासी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा:कप्तानगंज में 19 अप्रैल को भंडारे के साथ होगा समापन, भक्तिमय हुआ माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











