सिसवा क्षेत्र के सबया ढाला स्थित शिव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन छात्रों ने जिले में शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। हाई स्कूल परीक्षा में, छात्रा सुप्रिया ने 95.67 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अनामिका और आस्था मिश्रा ने 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। अनुष्का शर्मा ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में नौवां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में, शबनम खातून ने 91.80 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्मिता शर्मा ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में छठवां स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध प्रसाद चौधरी और प्रबंधक शिवकुमार सिंह ने बधाई दी। इस अवसर पर रामदास, रोहित चौधरी, जन्मेजय चौधरी, वकील मोहम्मद, बृजेश कुमार, राजकुमार गुप्ता, सोनू कुमार, सर्वजीत, छोटेलाल, धर्मेंद्र चौधरी, अवधेश चौधरी, योगेंद्र नाथ शर्मा और रामशंकर यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा के छात्रों का यूपी बोर्ड में टॉप रैंक:हाईस्कूल-इंटर में शानदार प्रदर्शन, कई छात्राओं ने हासिल किए शीर्ष स्थान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












