श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना अहिरन पुरवा सेमगढ़ा गांव में हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में पहले पक्ष से रूपकला (पत्नी नानबाबू), शीलू (पत्नी राम मनोहर), राम मनोहर (पुत्र नानबाबू) और अखिलेश यादव (पुत्र नानबाबू) शामिल हैं। दूसरे पक्ष से नीलम (पत्नी कमलेश) और रामनिवास (पुत्र अमिरका प्रसाद) घायल हुए। परिजनों और ग्रामीणों ने सभी घायलों को मंगलवार रात निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इकौना थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
श्रावस्ती में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट:मामले में छह घायल, चार जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












