Homeक्राइम (Crime)‘कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं…’, आईएएस रिंकू सिंह...

‘कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं…’, आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर बोले अखिलेश यादव

UP: सपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आईएएस रिंकू सिंह राही (Rinku Singh Rahi) के इस्तीफे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में 5% का प्रवेश शुल्क वसूल लेते हैं।

भावनाओं में आकर निर्णय न लें अधिकारी

अखिलेश यादव ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे भावावेश में आकर कोई निर्णय न लें। उन्होंने कहा कि बुरे दिन जल्द ही खत्म होंगे और पीडीए सरकार आने पर सभी अधिकारियों को उचित सम्मान और स्थान दिया जाएगा। उनका दावा है कि पीडीए की सरकार जनता के हित में काम करेगी और समस्याओं का समाधान करने के साथ असमानताओं को दूर करने पर ध्यान देगी।

Also Read: भाजपा इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी…अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार को घेरा

गुणवत्ता और समय सीमा के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों की जरूरत

सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी योजना या परियोजना को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने के लिए हमेशा सक्षम अधिकारियों की आवश्यकता होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने काम में पारंगत अधिकारियों की पार्टी ने हमेशा सराहना की है और आगे भी करेगी।

पीड़ित अधिकारी पीडीए के साथ

अखिलेश यादव ने कहा कि पीड़ित अधिकारी और कर्मचारी भाजपा सरकार से नाराज हैं और इसलिए पीडीए के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता में बढ़ती पीड़ा ही पीडीए की ताकत बन रही है। उनके अनुसार, जो पीड़ित हैं, वही पीडीए का समर्थन कर रहे हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments