विज्ञापन
Home देश शक्ति पर्व पर 1,228 चेहरों पर बिखरी मुस्कान: ‘डबल इंजन’ सरकार ने...

शक्ति पर्व पर 1,228 चेहरों पर बिखरी मुस्कान: ‘डबल इंजन’ सरकार ने सौंपी नियुक्ति की सौगात

विज्ञापन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार दुबे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज का दिन हजारों परिवारों के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आया। निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया की मिसाल पेश करते हुए प्रदेश सरकार ने 1,228 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को उनके नियुक्ति-पत्र सौंपे। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में न केवल नियुक्ति-पत्रों का वितरण हुआ, बल्कि सफल अभ्यर्थियों के साथ सीधा संवाद कर उनके संघर्ष और परिश्रम को सम्मान भी दिया गया।

परिश्रम और ईमानदारी का हुआ सम्मान
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति किसी सिफारिश का नहीं, बल्कि युवाओं की योग्यता और कठोर परिश्रम का परिणाम है। संवाद के दौरान अभ्यर्थियों के चेहरों पर छाई संतुष्टि इस बात का प्रमाण थी कि ‘डबल इंजन’ की सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।उत्तर प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम।

यह केवल एक नियुक्ति-पत्र नहीं, बल्कि आपकी अटूट मेहनत और प्रतिभा के प्रति सरकार का सम्मान है। नर्सिंग प्रोफेशनल्स सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं।”

नवविवाहित और नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सरकार ने यह संदेश साफ कर दिया है कि प्रदेश में अब केवल ‘मेरिट’ ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here