Homeक्राइम (Crime)तस्कर पकड़े, फिर ‘सेटिंग’ कर छोड़ दिए! हरदोई पुलिस पर लगा संगीन...

तस्कर पकड़े, फिर ‘सेटिंग’ कर छोड़ दिए! हरदोई पुलिस पर लगा संगीन आरोप, मचा हड़कंप

हरदोई: जिले के लोनार थाना क्षेत्र में गर्रा नदी से सीप तस्करी का काला कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है, हरदोई से संभल जिले तक सीप तस्करी का खेल उजागर हुआ है। शनिवार भोर में स्थानीय पुलिस ने एक पिकअप वाहन पर लदी भारी मात्रा में सीप पकड़कर जनपद संभल निवासी एक तस्कर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था।

हालांकि बाद में मामला संदिग्ध हो गया, जब आरोप लगे कि हल्का पुलिस कर्मियों ने सांठगांठ कर पिकअप को छोड़ दिया और पकड़े गए तीनों आरोपियों को भी रिहा कर दिया।

Also Read: मथुरा में बड़ी कार्रवाई! शराब ठेके पर हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शाहाबाद से पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच के दौरान बूटामऊ और असलापुर गांव के पास से सीप तस्करी की पुष्टि हुई।

वहीं लोनार गर्रा पुल के निकट नदी किनारे भारी मात्रा में निकाली गई सीप के ढेर भी पाए गए, जिससे सीप की अवैध तस्करी के संगठित नेटवर्क की आशंका गहरा गई। एएसपी आलोक राज नारायण ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीप तस्करी में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments