महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल माँ-बेटे की जान बचाई। जवानों ने घायलों को तत्काल सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार मिल सका। बुधवार सुबह लगभग 8:45 बजे नौतनवा-महराजगंज मुख्य मार्ग पर बृजलाल स्मारक डिग्री कॉलेज के पास यह दुर्घटना हुई। बारिश और जलभराव के कारण एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ग्राम खेचा, पोस्ट सोकुल महुआ निवासी 45 वर्षीय मूरति देवी और उनके पुत्र राजेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 22वीं वाहिनी एसएसबी के ‘जी’ समवाय के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। जवानों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला, प्राथमिक सहायता दी और अपने सरकारी वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने के कारण दोनों घायलों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने एसएसबी जवानों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सहायता नहीं मिलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर दर्शाया है कि एसएसबी केवल सीमा सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आपात स्थितियों में आम नागरिकों की सहायता के लिए भी तत्पर रहती है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जवानों ने सड़क हादसे में घायल माँ-बेटे की जान बचाई:महराजगंज में तत्काल अस्पताल पहुंचाकर दिया समय पर उपचार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












