#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के सोनहा थाना साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 20,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। यह राशि टेलीग्राम पर गेमिंग लिंक खोलने के बाद एक अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गई थी। जानकारी के अनुसार, चौकवा थाना सोनहा बस्ती निवासी आर्यन पुत्र दीनानाथ ने 11 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके 20,000 रुपये टेलीग्राम चैनल पर एक गेमिंग लिंक खोलने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में चले गए थे। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के दिशा-निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में साइबर क्राइम रोकथाम अभियान के तहत त्वरित विधिक कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह और साइबर सेल कर्मी कांस्टेबल शेषनाथ यादव व कांस्टेबल राजेन्सी वर्मा की टीम ने पूरा पैसा लीन करा लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद साइबर सेल टीम ने शिकायतकर्ता आर्यन के खाते में 20,000 रुपये वापस करा दिए। आर्यन ने इस कार्रवाई के लिए सोनहा थाना और बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया है। और पुलिस के तत्परता की सरहना की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सोनहा साइबर सेल ने 20 हजार रुपए बरामद किए:गेमिंग लिंक से ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए, पुलिस के तत्परता की सरहना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











