Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने बहराइच में कार्यभार संभाला:बोले- जिले में अपराध नियंत्रण...

SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने बहराइच में कार्यभार संभाला:बोले- जिले में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता


बहराइच के नए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने देर रात जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। मंगलवार को उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि चोरी और नकबजनी सहित सभी प्रकार के अपराधों की रोकथाम उनकी प्राथमिकता होगी। महिला संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले वे लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे। बिजनौर और रायबरेली सहित अन्य जिलों में उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया है। बतौर पुलिस अधीक्षक यह उनकी पहली तैनाती है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments