श्रावस्ती के इकौना तहसील परिसर में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने कुल्फी के ठेले को टक्कर मार दी। इस घटना में कुल्फी व्यापारी राकेश कुमार गुप्ता घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब लाजपत नगर, इकौना निवासी राकेश कुमार गुप्ता अपना कुल्फी का ठेला लगाकर बेच रहे थे। आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक संजय त्रिपाठी अपनी तेज रफ्तार कार से ठेले को टक्कर मारकर तहसील परिसर से भाग निकले। टक्कर लगने से राकेश गुप्ता ठेले सहित गिर पड़े और घायल हो गए। आसपास मौजूद अधिवक्ताओं ने तुरंत घटना देखी और एंबुलेंस तथा डायल 112 पुलिस को सूचित किया। एंबुलेंस की मदद से घायल व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।
तेज रफ्तार कार ने कुल्फी ठेले को टक्कर मारी:पूर्ति निरीक्षक की कार चालक फरार, व्यापारी घायल; अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












