HomeHealth & Fitnessकांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

फिरोजाबाद, हैदराबाद में  23 जुलाई से 30 जुलाई  तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंचक सिलाट स्पर्धा में जनपद  में नियुक्त मुख्य आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित कर जनपद एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बहुत बहुत बधाई दी

हैदराबाद में ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल करने वाले मुख्य आरक्षी रामू सिंह सिसोदिया एवं मुख्य आरक्षी गिरधारी लाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने पर उन्हें व  प्रशिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनके द्वारा हासिल की गयी यह उपलब्धि जनपद फिरोजाबाद पुलिस के समस्त कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश पुलिस तथा जनपद फिरोजाबाद का नाम को गौरवान्वित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments