बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव में एक तीन वर्षीय बच्ची को उसकी सौतेली मां द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिटाई से बच्ची का होंठ कट गया और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। घायल बच्ची को परिजन तुरंत पैकोलिया के एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने बच्ची की हालत देखकर चिंता व्यक्त की। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, खासकर उसकी पीठ पर गहरे जख्म मिले, जो गंभीर मारपीट का संकेत देते हैं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बच्ची दर्द से कराह रही थी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है। परिजन भी घटना के संबंध में खुलकर बात करने से बच रहे हैं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर











