Homeक्राइम (Crime)डीएम और एसएसपी का सख्त फैसला- बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना पर रोक,...

डीएम और एसएसपी का सख्त फैसला- बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना पर रोक, वाहनों पर जातिगत स्टीकर और बोर्ड लगाने पर प्रतिबंध

उल्लंघन पर कार्रवाई
यदि कोई व्यक्ति या संगठन इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो संबंधित वाहन का चालान किया जाएगा, बोर्ड को तुरंत हटवाया जाएगा और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर भी सतर्क निगरानी रख रही है।

पृष्ठभूमि
यह फैसला 29 मार्च को सकौती क्षेत्र में एक महापुरुष की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के बाद लिया गया है। उस कार्यक्रम में जाति के नाम का बोर्ड लगाए जाने को लेकर दिनभर विरोध प्रदर्शन और तनाव की स्थिति बनी रही थी।
डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे कार्यक्रमों या गतिविधियों से सामाजिक तनाव बढ़ता है, इसलिए अब बिना पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार की प्रतिमा स्थापना या जातिगत बोर्ड-स्टीकर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन का संदेश
प्रशासन का कहना है कि यह कदम जातिगत वैमनस्य को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने और जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे वाली सामग्री सोशल मीडिया पर न फैलाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments