परतावल ब्लॉक के श्यामदेउरवा स्थित हैप्पी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को मेवाती देवी स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में श्रीमती गिरिजा देवी कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा आँचल चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हैप्पी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य जयबहादुर सिंह ने परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आँचल चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हैप्पी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के अनामिका चौधरी दूसरे और विशाल यादव तीसरे स्थान एवं चौथे स्थान पर अखिल राज पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर एवं सन्त कबीरदास पब्लिक स्कूल के आयुष पटेल पांचवे स्थान पर रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आँचल चौधरी को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता में अन्य सफल छात्रों में अखिन राज पटेल, आयुष पटेल, दिव्या भारती, सुमन यादव, अनूप राज, मो. जीशान सिद्धिकी, अंशिका गुप्ता, श्रृष्टि पाण्डेय और राधा प्रजापति शामिल थे।
छात्रा ने स्कॉलरशिप परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया:परतावल के इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










