HomeUncategorizedविषय:-62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

विषय:-62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के नेतृत्व में वाहिनी चिकित्सालय भिनगा में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान वाहिनी के 15 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर श्री पीयूष सिन्हा, उप कमांडेंट, श्री गोवर्धन पुजारी, उप कमांडेंट, तथा डॉ. कल्पना महादेव पाटील, सहायक कमांडेंट उपस्थित रहीं। साथ ही ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय भिनगा से डॉ. वी. एन. वर्मा, डॉ. अभिनव पांडेय एवं डॉ. प्रियंका शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

कमांडेंट महोदय द्वारा रक्तदान करने वाले जवानों की सराहना करते हुए कहा गया कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है और इससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। सशस्त्र सीमा बल सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और आगे भी इस प्रकार के जनहित कार्य करता रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments