पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा *श्री भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
प्रभारी निरीक्षक *श्री महिमानाथ उपाध्याय* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305(A), 317(2), 331(4) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 07.03.2026 को वादी श्री धर्मराज यादव निवासी जयपत्तरपुरवा, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से जेवर व नगदी चोरी कर ली गई है। इस संबंध में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 12.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर *सुजानडीह जंगल के पास* से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का सामान बरामद किया गया।
*बरामदगी-*
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से *02 अदद बिछिया (सफेद धातु), 02 मोबाइल फोन तथा ₹4000/- नकद* बरामद किया गया।
*अभियुक्तों का विवरण-*
1. कासिम उर्फ कनऊ उर्फ राजू पुत्र रहीस निवासी ग्राम कलंदरी पुरवा दा0 बहोरवा थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती।
2. शिव कुमार उर्फ शिवा पुत्र कन्हई निवासी बहोरवा थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती।
*अपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त कासिम उर्फ कनऊ उर्फ राजू पुत्र रहीस*
1. मु0अ0सं0 238/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
2. मु0अ0सं0 164/2024 धारा 305, 317(2), 332 बीएनएस थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
3. मु0अ0सं0 34/2024 धारा 380, 457, 511 भादवि थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती
4. मु0अ0सं0 51/2024 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती
*अभियुक्त शिव कुमार उर्फ शिवा पुत्र कन्हई*
1. मु0अ0सं0 251/2024 धारा 305(A), 331, 62 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री महिमानाथ उपाध्याय
2. उ0नि0 श्री आलोक चन्द्रा
3. उ0नि0 श्री योगेन्द्र यादव
4. हे0का0 श्याम सुन्दर यादव
5. का0 राम जनम मौर्या












