महराजगंज जिले के सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल के आवास कार्यालय में रविवार को सूर्या को सम्मानित किया गया। सूर्या ने 1360 किलोमीटर की पदयात्रा कर शहीद भगत सिंह की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और भगत सिंह का चित्र भेंट किया गया। सिसवा नगरपालिका निवासी सूर्या उर्फ सूरज रावत ने शहीद भगत सिंह को अपनी प्रेरणा मानते हुए यह पदयात्रा की थी। उन्होंने पंजाब के फिरोजपुर जिले में स्थित हुसैनीवाला राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पहुंचकर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधियों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सूर्या ने 41 दिनों में 1360 किलोमीटर का यह सफर पैदल तय किया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने सूर्या को सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और भगत सिंह की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सूर्या अपने लक्ष्य और कठिन परिश्रम से युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं। सम्मान समारोह में मनोनीत सभासद मुन्ना गोंड, शिव कुमार तिवारी, हर्ष जायसवाल, धीरज जायसवाल, राहुल जायसवाल सहित नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सूर्या को 1360 किमी पदयात्रा के लिए सम्मानित किया गया:निचलौल के सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने युवाओं के लिए प्रेरणा बताया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










