Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चौक नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण:उप जिलाधिकारी ने दिलाई...

चौक नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण:उप जिलाधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ


चौक नगर पंचायत में मंगलवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने नवनियुक्त सभासदों यंत्री मधेशिया, अशोक विश्वकर्मा और माला देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मनोनीत सभासदों का बुके, माला और भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित एवं संतुलित विकास हो, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल सकें। उन्होंने नवनियुक्त सभासदों से जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की। विधायक ने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था जैसे बुनियादी कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें ईमानदारी और पारदर्शिता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्ता, चेयरमैन संगीता देवी और चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मधेशिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में चौक नगर पंचायत के सभासद त्रिभुवन गुप्ता, पवन वर्मा, गोवर्धन प्रसाद, नरोत्तम प्रसाद, हरि लाल, विजय मधेशिया, रंजू देवी, प्रियंका वर्मा, रीना पांडेय, आशीष साहनी सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेता मानवेंद्र सिंह, राकेश अग्रहरी, सुधाकर पटेल, अभय चौबे, मार्कण्डेय पांडेय, राम चंद्र चौधरी, दिनेश जायसवाल, छोटे जायसवाल, मधुसूदन जायसवाल, वरिष्ठ लिपिक मनोज यादव, मनोज पटेल, विजय यादव समेत नगर पंचायत के कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments