भगीरथपुर स्थित बीके पब्लिक स्कूल में गुरुवार कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल, पंखा और स्टडी टेबल पुरस्कार के रूप में दिए गए। कार्यक्रम में लक्ष्मीपुर के खंड विकास अधिकारी (BDO) मृत्युंजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सशस्त्र सीमा बल (SSB) जोगियाबारी के निरीक्षक जाकिर अली विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के प्रबंधक संजीव राय, प्रबंध-निदेशिका पूनम राय, प्रधानाचार्य आनंद प्रभाकर, भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मनोज कन्नौजिया तथा दोनों विद्यालयों के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं भी मौजूद थे। खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत से हर कामयाबी प्राप्त की जा सकती है। परिश्रम से बड़ी कोई चाबी नहीं है, परिश्रम करके अपनी शिक्षा रूपी चाबी से सफलता के दरवाजे खोले जा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि एसएसबी उपनिरीक्षक जाकिर अली ने भी बच्चों को सफलता प्राप्ति के मंत्र बताए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती के चित्र के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादायक वचनों से परिश्रम करते हुए सफलता की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रबंधक संजीव राय ने मुख्य और विशिष्ट अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया। प्रबंधक संजीव राय ने विद्यालय के संचालन-वर्ष की अवधि का उल्लेख करते हुए इसकी प्रगति और शिक्षण कार्य को और भी उत्कृष्ट बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर सफल होने की प्रेरणा दी। प्रबंध-निर्देशिका पूनम राय ने भी विद्यार्थियों को भविष्य में ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मनोज कन्नौजिया ने संजीव राय को क्षेत्र के अंबेडकर और गांधी की संज्ञा देते हुए उन्हें शिक्षा के प्रसारक के रूप में सराहा और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदानों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। अंत में, प्रधानाचार्य ने अपने प्रेरणादायक भाषण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
महराजगंज में निजी स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह:छात्रों को साइकिल, पंखा और स्टडी टेबल मिले; BDO ने शिक्षा को बताया सफलता की कुंजी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










