Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में किशोर पर धारदार हथियार से हमला:मामूली कहासुनी में हुआ विवाद,...

सिद्धार्थनगर में किशोर पर धारदार हथियार से हमला:मामूली कहासुनी में हुआ विवाद, हालत गंभीर


सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धोबही गांव में मंगलवार रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी 17 वर्षीय छोटू पुत्र जमीरुल्लाह पर गांव के ही एक 16 वर्षीय किशोर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, छोटू मंगलवार रात गांव की एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। वहां पहले से मौजूद एक अन्य किशोर से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी किशोर ने छोटू के पेट के दाहिने हिस्से में धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल किशोर को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छोटू की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष जगत नारायण यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपी किशोर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments