Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में 38 डिग्री पहुंचा पारा:भीषण गर्मी और बिजली कटौती से लोग...

बस्ती में 38 डिग्री पहुंचा पारा:भीषण गर्मी और बिजली कटौती से लोग परेशान, शाम 4 बजे होगा 41 डिग्री पारा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। रविवार दोपहर तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं शाम 4 बजे तक इसके 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कें सूनी दिखाई दीं। आवश्यक काम से बाहर निकले लोग अपने चेहरों को कपड़े या गमछे से ढके हुए थे। भीषण गर्मी के साथ लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर 10 से 15 मिनट पर बिजली गुल होने की शिकायतें मिल रही हैं। बार-बार बिजली जाने से कूलर, पंखे और पानी की मोटरें बंद हो जाती हैं, जिससे घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर पड़ रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तैयब अंसारी ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस का सबसे अधिक प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने दें। साथ ही, उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पिलाएं तथा हल्के सूती कपड़े पहनाएं। डॉ. अंसारी के अनुसार, लगातार पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे बच्चों में कमजोरी, चक्कर और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments