महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक के ग्राम परसौनी स्थित हजरत कुतुब-उल-औलिया हजरत सैय्यद शाह फखरुद्दीन अलैहिर्रहमा की दरगाह पर गुरुवार को 99वां सालाना उर्स एवं मिलाद आयोजित होगा। इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महराजगंज के अलावा आसपास के जनपदों और पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है। दरगाह कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से उर्स में शामिल होकर अमन, भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। यह आयोजन सामाजिक समरसता और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। सूफी संत हजरत सैय्यद शाह फखरुद्दीन अलैहिर्रहमा ने अपने जीवनकाल में प्रेम, सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। उनकी शिक्षाओं का मूल आधार मानवता और आपसी सौहार्द रहा है। उनका मानना था कि इंसान की पहचान उसके सद्कर्म और मानव सेवा से होती है, न कि धर्म या जाति से। यही कारण है कि उनकी दरगाह पर हर धर्म और समुदाय के लोग समान श्रद्धा के साथ हाजिरी लगाते हैं। दरगाह की सज्जादानशीन व्यवस्था संभाल रहे सैय्यद हफीजुद्दीन उर्फ परवेज बाबू ने बताया कि उर्स को लेकर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने इसे गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया। 99वें सालाना उर्स एवं मिलाद को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए 17 थानों की पुलिस फोर्स, डेढ़ सेक्शन पीएसी, ट्रैफिक पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है। चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो इंस्पेक्टर, 16 पुरुष उपनिरीक्षक, पांच महिला उपनिरीक्षक, 50 पुरुष दीवान एवं सिपाही तथा 15 महिला दीवान एवं सिपाही ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक फायर ब्रिगेड वाहन भी पूरे मेले के दौरान मुस्तैद रहेगा। 1857 में जन्म, परसौनी बनी कर्मभूमि।हजरत सैय्यद शाह फखरुद्दीन अलैहिर्रहमा का जन्म वर्ष 1857 में प्रयागराज के झूंसी में हुआ था। प्रारंभिक आयु में ही उन्होंने धार्मिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त कर ली। सूफी विचारधारा से प्रेरित होकर वे मानव सेवा और लोककल्याण के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे। वर्ष 1915 में वे परसौनी पहुंचे और इसे अपनी कर्मभूमि बनाया। वर्ष 1927 में परसौनी में ही उनका इंतकाल हुआ। तभी से उनकी दरगाह आस्था, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
परसौनी दरगाह पर 99वां सालाना उर्स होगा:नेपाल समेत आसपास के जिलों से पहुंचेंगे अकीदतमंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












