Homeक्राइम (Crime)पत्नी और बच्चों को ससुराल लेने जा रहे शख़्स की सड़क हादसे...

पत्नी और बच्चों को ससुराल लेने जा रहे शख़्स की सड़क हादसे में मौत, मज़दूरी से चलती थी घर की रोज़ी रोटी

श्रावस्ती : जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, सिरसिया थाना क्षेत्र के चौलाही गांव निवासी 34 वर्षीय रामस्वरूप विश्वकर्मा अपनी पत्नी और बच्चों को लाने के लिए घुघुरपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर केन नाले के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

 

लखनऊ ले जाते वक़्त रास्ते में ही हुई मौत
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम प्रधान को सूचित किया। गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप को तत्काल जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। वहां हालत नाजुक होने पर उन्हें बहराइच रेफर किया गया, जहां से चिकित्सकों ने रात में ही लखनऊ भेज दिया। परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रामस्वरूप की मृत्यु हो गई।

 

मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था रामस्वरूप
मृतक रामस्वरूप अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई का नाम छोटकऊ विश्वकर्मा है। परिवार में माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। रामस्वरूप की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। उनके सात वर्ष का एक बेटा और तीन व पांच वर्ष की दो बेटियां हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments