बस्ती |तहसील भानपुर के ओवारीडीह में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इस पुनीत अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे कथाव्यास श्री कृष्ण कान्त शास्त्री जी महाराज ने अपने मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं और भागवत कथा का ऐसा वर्णन किया कि उपस्थित सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत बेलगडी के प्रधान डॉ. दिनेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों के साथ बैठकर कथा का आनंद लिया और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में श्री वेदव्यास भट्ट, श्री ओमप्रकाश भट्ट और श्री विद्या भास्कर जी ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं, इस भव्य कथा के आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के सदस्य दिवाकर भट्ट, बृजेश (रिंकू), जितेन्द्र, अश्वनी और अविनाश की विशेष भूमिका रही।
इसके साथ ही, सुनील भट्ट, रमेश, सत्यम, आनन्द, राजेश, राकेश, निखिल, गिरजेश और शैलेश सहित भारी संख्या में उपस्थित समस्त ग्रामवासियों ने भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ कमाया।
रिपोर्ट – सुशील शर्मा
जिला ब्यूरो चीफ़, बस्ती
MNT News Bharat











