निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरी खुर्द में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों और दुकानदारों में भारी नाराजगी है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, वहीं नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों और दुकानों के सामने बह रहा है। ग्रामीण प्रमोद चौधरी, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र शर्मा, संदीप, समसुद्दीन, नागेंद्र और इंद्रेश ने बताया कि लंबे समय से गांव में नियमित सफाई नहीं हो रही है। नालियां कूड़े से पटी पड़ी हैं, जिससे बदबू और गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी खुद काम न करके एक युवक से सफाई करवाता है। वह युवक भी सिर्फ उन्हीं स्थानों की सफाई करता है, जहां से उसे ₹20-₹30 मिलते हैं। कई बार तो हफ्तों तक गांव में कोई सफाई नहीं होती, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। वहीं, प्रधान पति संतोष पासवान ने बताया कि कुछ जगहों पर नालियां जाम हैं। सफाई कर्मी को निर्देश देकर सफाई कराई जा रही है।
कटहरी खुर्द में गंदगी का अंबार:जाम नालियों से दुकानों के सामने बह रहा पानी, सफाईकर्मी पर दूसरे से काम करवाने का आरोप
Recent Comments
on Hello world!










