महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर गांव में एंबुलेंस पहुंचने का रास्ता न होने के कारण एक मरीज को चारपाई पर ले जाना पड़ा। शनिवार को गांव के 60 वर्षीय शंकर की तबीयत खराब होने पर परिजनों को यह परेशानी झेलनी पड़ी।परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस गांव तक तो पहुंच गई, लेकिन बसंतपुर डीह टोले तक जाने के लिए सड़क नहीं थी। इस वजह से शंकर को चारपाई पर लिटाकर मुख्य रास्ते तक एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। गांव में रास्ते की बदहाली के कारण अक्सर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, खासकर जब किसी की तबीयत गंभीर हो। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी आपात स्थिति में मरीज की जान भी जा सकती है। गांव के भीम मौर्य और ओमप्रकाश ने बताया कि गांव का विकास केवल कागजों में हुआ है। हकीकत में यहां न तो अच्छी सड़कें हैं और न ही नालियां ठीक बनी हैं। रास्ते की समस्या सबसे बड़ी है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उनका कहना है कि विकास के दावों और जमीनी हकीकत में बहुत अंतर है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बसंतपुर गांव के डीह टोले पर काली माता स्थान के पास रास्ते पर हमेशा जलभराव रहता है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी होती है और उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। बरसात के दौरान यह समस्या और बढ़ जाती है। दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बसंतपुर गांव में एंबुलेंस पहुंचने का रास्ता नहीं:महराजगंज में मरीज को चारपाई पर ले जाना पड़ा, लोगों को होती है परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











