Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न:बस्ती में श्रीराम नवमी पर...

श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न:बस्ती में श्रीराम नवमी पर हुआ भव्य समारोह, जुटे हजारों भक्त


अयोध्या के विकास क्षेत्र विक्रमजोत के गोड़सरा शुक्ल गांव स्थित परमशक्ति धाम श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो गया। यह समारोह परम पावन महापर्व श्रीराम नवमी, शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को समाप्त हुआ। इस अवसर पर देशभर से हजारों श्रीराम भक्त उपस्थित रहे। परमशक्ति धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी व अध्यक्षा दिव्या पाण्डेय ने बताया कि पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 23 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चला। इस दौरान विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। समारोह के अंतिम दिन, श्रीराम नवमी पर, प्रभु श्रीराम जी, माता जानकी जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई। इसके साथ ही एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आचार्य प. संजीव शुक्ल, प. सतीश तिवारी, वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय, आर के पाण्डेय एडवोकेट, प. प्रमोद लक्ष्मीकांतराव झाल्टे, प. दिनेश मिश्र, अतुल कुमार सिंह, दलबीर सिंह, मानसी झाल्टे, दिव्या पाण्डेय, जूली सिंह, निधि पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, बृजेश कुमार पाण्डेय, स्नेहा पटेल, धैर्य पटेल, विकास तिवारी, संगीता छंगानी, राजेश्वरी, यातायात निरीक्षक पवन पाण्डेय, नीतेश शुक्ल, संजीव कुमार, प. वीरभद्र त्रिपाठी, विकास कुमार तिवारी, कमला प्रसाद मिश्र, दीपा मिश्रा, प्रियंका दूबे, शिवम मिश्र, रिंकू पाण्डेय, श्रेया दूबे, अथर्व दूबे, वेदांश पाण्डेय, संगीता त्रिपाठी, महिमा पाण्डेय, बालकृष्ण शुक्ल, दीपक चंद्र पाण्डेय, प. कृष्ण कुमार तिवारी, मनोज कुमार दीक्षित, श्रीकांत वर्मा, धनंजय मनार, मनोज कुमार वर्मा सहित हजारों श्रीराम भक्त उपस्थित रहे और भगवत्कृपा प्राप्त की।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments