सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी नगर स्थित श्री पंचशिखा मंदिर में हनुमान जयंती का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी सहित हजारों श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शासकीय अधिवक्ता ईश्वर चंद्र दूबे, मंदिर के पुजारी मुन्ना सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कालिका प्रसाद त्रिपाठी, मंगल चौरसिया और आनंद मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। युवा भाजपा नेता अनुज अमय पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशीष त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी और विकास चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में खेसरहा क्षेत्र के बेलौहा बाजार स्थित पूज्य लोकेश्वर नाथ मंदिर के गेट पर भी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमलेश गुप्ता और राघवेंद्र मिश्रा ‘पप्पू’ की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भाजपा नेता दिलीप चतुर्वेदी रामकुमार कुंवर मुन्ना मिश्रा सहित अनेक लोग शामिल हुए खेसरहा थाना परिसर स्थित पूज्य हनुमान जी मंदिर में सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा और पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
बांसी में हनुमान जयंती पर हजारों श्रद्धालु शामिल:पंचशिखा मंदिर में पूर्व मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी भी हुए शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











