Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बाइक अनियंत्रित होने से तीन युवकों की मौत:बभनान-गौराचौकी मार्ग पर...

बस्ती में बाइक अनियंत्रित होने से तीन युवकों की मौत:बभनान-गौराचौकी मार्ग पर हुआ हादसा


बस्ती में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। रविवार देर रात करीब 9 बजे खोडारे थाना क्षेत्र के बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर बुकनापुर गांव के पास हुई। तीनों युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार थे और एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूसरी ओर से या रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय श्रीश्याम, 23 वर्षीय अमरदीप सक्सेना और 20 वर्षीय रितिक के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। खोण्डारे बाजार से अपने घर खुटिहन गांव लौट रहे थे तीनों तीनों युवक एक ही बाइक से खोण्डारे बाजार से अपने घर खुटिहन गांव लौट रहे थे। सूचना मिलने पर खोडारे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। खोडारे थाना अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है तीनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है अज्ञात वाहन के खिलाफ परिजनों द्वारा खोण्डारे थाने में तहरीर भी दी गई है।
खबर अपडेट हो रही है…
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments