Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बलरामपुर कॉलेज में टाई एंड डाई प्रतियोगिता आयोजित:छात्राओं ने सीखा वस्त्रों को...

बलरामपुर कॉलेज में टाई एंड डाई प्रतियोगिता आयोजित:छात्राओं ने सीखा वस्त्रों को आकर्षक बनाने का कौशल


एम. एल. के. (पी. जी.) कॉलेज बलरामपुर के गृह विज्ञान विभाग में 25 मार्च 2026 को टाई एंड डाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जे. पी. पांडे के निर्देशन में हुई। इसमें परास्नातक और स्नातक की छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय की मुख्य नियंता प्रोफेसर वीणा सिंह, सांस्कृतिक निर्देशिका प्रोफेसर रेखा विश्वकर्मा और पूर्व सांस्कृतिक निर्देशिका डॉ. अनामिका सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में सीमा यादव (एम. ए. द्वितीय वर्ष) और चांदनी तिवारी (बी. ए. तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीलू वर्मा (एम. ए. द्वितीय वर्ष) और निधि सोनी (बी. ए. तृतीय वर्ष) द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि अंतिमा भारती (एम. ए. द्वितीय वर्ष) और राशि कश्यप (बी. ए. तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया। वर्तिका पाठक (एम. ए. द्वितीय वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार मिला। विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शकुंलता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती मणिका मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती सुधा कसौधन और श्रीमती सौम्या तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में टाई एंड डाई विधि द्वारा वस्त्रों को आकर्षक बनाने के कौशल का विकास करना था, जिससे उनमें स्वरोजगार की भावना उत्पन्न हो सके। प्राचार्य ने छात्राओं को इस क्षेत्र में रोजगार विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया और सरकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments