अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को बड़ी तबाही की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो अमेरिका की सेना खार्ग द्वीप, पावर प्लांट और तेल के कुओं को निशाना बनाएगी। सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने अपनी सैनिकों की मौत का बदला लेने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि ईरान के इन ठिकानों को अमेरिका ने जानबूझकर निशाना नहीं बनाया है।
अपने ट्रथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, अमेरिका ईरान में सैन्य अभियानों को खत्म करने की खातिर नए और अधिक समझदार शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है। इसमें काफी प्रगति हुई है। अगर किसी भी कारण से जल्द ही कोई समझौता नहीं होता है, हालांकि इसकी पूरी संभावना है कि समझौता हो जाएगा।’
यह भी पढ़ें: ईरान के यूरेनियम पर है डोनाल्ड ट्रंप की नजर, समझिए क्या है प्लान
ट्रंप ने आगे कहा, ‘अगर होर्मुज की खाड़ी तुरंत व्यापार के लिए नहीं खुलती है तो हम ईरान में अपने इस सुहाने प्रवास का समापन उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खारग द्वीप (संभवतः सभी विलवणीकरण संयंत्रों!) को बम से उड़ाकर और पूरी तरह से तबाह करके करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि अभी तक इन्हें जानबूझकर हाथ नहीं लगाया गया था। उन्होंने कहा कि यह हमारे उन अनेक सैनिकों और अन्य लोगों की मौत का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 वर्षों के आतंक के राज में बेरहमी से मारा गया है।’
खबर अपडेट की जा रही है…










